पुलिया से टकराकर पलटा टेंपो, 4 की मौत, 5 घायल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार की रात करीब एक बजे धौरहरा  से ऊंचगांव आ रहा  टेम्पो बसंतापुर पुलिया के पास पलट गया । हादसे में तीन की मौत हो गई वहीं छः गम्भीर घायल लोगो को सीएचसी धौरहरा भर्ती करवाया गया जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि टेंपो में  09 व्यक्ति सवार थे जो धौरहरा से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस ऊंचगांव जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक  हादसे के दौरान टेंपो में   04 महिलाए  किस्मतुन 45 पत्नी वारिस, साकिया 20,सादिया 22 , निदा 10 पुत्रीगण वारिस, अकील 18 पुत्र वारिस समस्त निवासीगण ऊंचगांव  व इसराइल  उर्फ जीसान 30 पुत्र वारिस निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया घायल हो गए सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा खुशबू 12 पुत्री वारिस, अबूतालिब 5 पुत्र वारिस व अजरा 2 पुत्री रिजवान की मौत हो गई । तथा  शेष  घायलों को  जिला चिकित्सालय लखीमपुर  रेफर कर दिया गया। ओयल अस्पताल में टेंपो चालक जीशान 30 पुत्र वारिश निवासी रसूलपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *