Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: शिवाजी नगर स्थित एच एन मेमोरियल इण्टर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एड.रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप बुंदेलखंड प्रेस वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी एवं एच.एन.मेमोरिययल बालिका महाविद्यालय,प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह चौहान, रुबी चौहान, कुलदीप सिंह कुशवाह, किशनसिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य राजपाल सिंह गौर मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव सिंह चौहान ने बैज अलंकृत कर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उ.प्र.सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं,आप देश एवं प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बुंदेली संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति है इसकी नकल करने की होड़ होलीबुड और वालीवुड दोनों में मची हुई है। उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि वे माता,पिता,गुरु तथा विद्यालय जहां ज्ञान मिला इनको कभी न भूलें और सदैव बड़ों का सम्मान करें। विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड प्रेस वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संगीत,खेल आदि में रुचि लें तथा तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें।साथ ही संस्कार जीवन में अवश्य अपनाएं,जिससे आपके जीवन में अच्छाइयां बनीं रहें। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।संचालन चांदनी मेम ने किया।अंत में विद्यालय के कोआर्डिनेटर अरविन्द कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।