Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: सांवरिया सेठ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग 20-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जी.आई.सी. क्रिकेट ग्राउंड, झांसी में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक संदीप सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बृजेंद्र यादव तथा ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष राशि साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल स्टेटस एवं बार एसोसिएशन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें झांसी जनपद की विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्रिकेट टीमें शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य झांसी जिले की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। डे-नाइट प्रारूप में आयोजित यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उतरकर प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उद्घाटन समारोह में आयोजक समिति के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।