Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को स्वान बाटा खेल मैदान, बाटा बड़ाली में भव्य बराटा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। खेल महोत्सव में क्षेत्रीय लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष अनुपमा लोधी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन एवं कृष्मपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल महोत्सव के दौरान बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन, खेल भावना और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य आयोजक भानु प्रताप सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार राजपूत, कप्तान सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह, विवेक मोहन, भास्कर, राघवेंद्र राजपूत, राजेंद्र राजपूत, बृजेंद्र राजपूत, पंकज प्रधान, बृजेश साहू, गुरुवचन गौतम, अनंत गौतम, आशीष राजपूत, मनीष ठाकुर, उदय, अभय, प्रह्लाद, रवि गौतम, अभिषेक, अनिल कुमार, हृदेश, आशीष एवं राघवेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।