यश हार्डवेयर’ का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध

JHANSI NEWS: भवन निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी आवश्यकताओं को सहज एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘यश  हार्डवेयर’ का विधिवत शुभारंभ नंदनपुरा में किया गया। प्रतिष्ठान का संचालन दिनेश कुमार साहू द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर नायसा साहू ने फीता काटकर हार्डवेयर का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह के दौरान परिवारजन उमेश साहू, उषा साहू एवं अंकुर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सादगी, श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। यस हार्डवेयर में नल फिटिंग, पाइप, डॉ. फिक्सिट, हथौड़ा, मोटर सहित भवन निर्माण, प्लंबिंग एवं मरम्मत कार्यों से संबंधित उच्च गुणवत्ता की सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक दिनेश कुमार साहू ने बताया कि ग्राहकों को टिकाऊ, भरोसेमंद एवं ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है, जिससे क्षेत्रवासियों को बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। स्थानीय लोगों ने यस हार्डवेयर के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताते हुए प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *