Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिले भर में बी एल ओ के पास से बरामद हो रहे भारी संख्या में फार्म 7 का मुद्दा उठाने पर भाजपा पदाधिकारियों के बीच में बोलने पर सपाइयों ने किया बैठक का बहिष्कार-
सोराव के बाद करछना के बूथों पर मिले भारी संख्या में फार्म-
भरे हुए फार्म 7 में सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं के नाम होने पर सपा ने जताया भारी साजिश का आरोप, किया उच्च स्तरीय जाँच एवं कार्रवाई की मांग-
PRAYAGRAJ NEWS: एस आई आर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में आज सपा नेताओं ने फार्म 7 के भारी संख्या में बरामद होने का मुद्दा उठाया। कचहरी के संगम सभागार में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा द्वारा एस आई आर की बढ़ी तिथि एवं संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी देने के बाद सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य, प्रदेश सचिव दूध नाथ पटेल,प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जिले की सोराव, के बाद करछना के बूथों पर बी एल ओ के पास से भारी संख्या में फार्म 7 पाए जाने का मुद्दा उठाया। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि सोराव के बूथ संख्या 37,38,39,40 एवं भनेमाऊ में अमित साहू, अनिल गुप्ता, प्रशांत कुमार, राघवेंद्र प्रजापति, शिव मूरत, वीरेन्द्र प्रसाद, मीना एवं करछना के बूथ संख्या 114एवं 115के बी एल ओ के पास मिथिलेश मिश्रा एवं अरुण मिश्रा के हस्ताक्षरित सैकड़ों फार्म विधिवत भरे हुए आये हैं। इन पर नाम काटने वालों के नाम प्रिंटेड हैं। एक ही तरह के लिफाफे में आये इस तरह के फार्म देखने में लगता है कि सभी कार्य एक जगह से संचालित हो रहे हैं।जब इन फर्मो पर दर्ज मोबाईल नंबर पर काल की गई तो उधर से बताया गया कि मैंने कोई फार्म नहीं भरा है। इतना ही नहीं करछना के अरुण जो भाग संख्या 101/115पर भाजपा के बी एल ए भी हैं एवं मिथिलेश ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले में शामिल नहीं होने की बात की है। सपा नेताओं द्वारा पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जाँच एवं इस साजिश में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किये जाने पर भाजपा नेताओं ने बीच में ही टोका टोकी शुरू कर दी। हंगामा होते देख सपा नेता गण बैठक छोड़कर बाहर चले आये और वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा लगाया। सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण में गहरी साजिश होने की आशंका जताते हुए दो दिन में ही किसी निष्पक्ष एजेंसी से जाँच कराने और साजिश में शामिल होने वाले दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने तथा एस आई आर की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है। यह भी कहा है कि यदि ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगती तो भविष्य में वह लोकतान्त्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, दूध नाथ पटेल, राकेश यादव एडवोकेट, अमर नाथ सिंह मौर्य, दान बहादुर मधुर, मेराज आरिफ, शांति प्रकाश पटेल, बब्बन दुबे,तारिक सईद अज्जू, मोहम्मद शारिक, नाटे चौधरी, जगदीश यादव,संगम लाल मौर्य, खिन्नी लाल पासी, अरविन्द केसरवानी, एस के यादव,सचिन श्रीवास्तव, श्याम सिंह, सऊद अहमद, राम अवध पाल, जय शंकर भारती, मकबूल हसन लल्लन सिंह एडवोकेट, मेहरबान सिंह, बृजेश यादव, रंग बहादुर पटेल, निरेन्द्र सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार निषाद, कृपा शंकर बिन्द आदि मौजूद रहे।