Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: जनपद चुरु राजस्थान में 6 नवंबर 2023 को मेजर्स बीबीसी ईट भट्ठा उद्योग पर झोकवार के रूप में भट्टे पर आग लगाते हुए मजदूर स्व रज्जन निवासी कॉडर खुर्द पोस्ट संग्रह तहसील कुंडा जनपद प्रतापगढ़ झुलस गए थे और उससे उनकी मृत्यु हो गई थी। जिन्हें कर्मचारी प्रतिकार आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त ने क्षतिपूर्ति के रूप में वसूल की गई धनराशि रुपए बारह लाख बासठ हजार दो सौ चौहत्तर के भुगतान का चेक मृतक स्वर्गीय रज्जन की पत्नी श्रीमती माधुरी देवी हुआ उनके बच्चों ऋषि कुमार और खुशी देवी को निर्गत किया गया। जिसमें से आदि धनराशि एफ डी एवं एवं एम आई एस के रूप में और बाकी रेखांकित चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रांतीय सचिव श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा उपस्थित रहे। चेक प्राप्त करने के उपरांत मृतक की पत्नी माधुरी देवी ने सहायक श्रम आयुक्त श्री सुविज्ञ सिंह एवं श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा के प्रयासों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।