Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नाराज परिजनों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम, घंटो यातायात हुआ बाधित
PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत को लेकर परिजनों ने सोमवार को गांव से लेकर नेशनल हाइवे पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस के काफी अनुनय विनय व समझाने बुझाने के बाद दोपहर शव पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया जा सका। लालगंज कोतवाली के भदारी कला के चंादीपुर गांव निवासी धर्मेश सरोज का पुत्र देव सरोज 09 तेरह जनवरी की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच बगल के पूरे कलंदर निवासी बलवंत वर्मा पुत्र संतलाल वर्मा बाइक से उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में देव को गंभीर चोंटे आ गयी। लालगंज ट्रामा सेंटर में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर रखा है। रविवार की रात इलाज के दौरान देव की सांसे थम गयीं। मासूम की मौत की जानकारी पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजन शव लेकर गांव चले आये। सोमवार की सुबह परिजन आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर आक्रोशित हो उठे। नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ गांव से मासूम का शव लेकर नेशनल हाइवे प्रतापगढ़-लालगंज पर आ धमके। ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ यायायात बाधित हो उठा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घण्टे तक पुलिस नाराज परिजनों से अनुनय विनय करती रही। आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन संतुष्ट हुए। इसके बाद भी ग्रामीणों के साथ परिजन मासूम के शव को पैदल ही लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां शव का पुलिस ने पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजवाया।