Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने व बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया,इसी क्रम में आठ फरवरी को रेलवे मजिस्ट्रेट विनय कुमार जायसवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, प्रयागराज हरिमोहन के मार्गदर्शन में प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग),दिनेश कुमार भी मौजूद थे इस टिकट चेकिंग अभियान में 15 ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई। इस चेकिंग अभियान में कुल 193 यात्रियों से ₹1,54,226/- जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 65 यात्रियों से ₹41,034/-, अनियमित टिकट के 117 यात्रियों से ₹56,400/-अनबुक्ड लगेज के साथ 5 यात्रियों से ₹56,192/- तथा गंदगी फैलाने के 06 यात्रियों से ₹600/- का जुर्माना शामिल है।इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, प्रयागराज दिवाकर शुक्ला मुख्य टिकट निरीक्षक,संतोष कुमार के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही । यात्रियों को RailOne App के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट का लाभ उठाकर अपने सफर को स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए भी जागरूक किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।