ब्लड बैंक लैब सहायक की हृदय गति रुकने से मौत, जिला अस्पताल में शोक

FATEHPUR NEWS:  फतेहपुर जिला चिकित्सालय में कार्यरत ब्लड बैंक के लैब सहायक की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौशपुर गांव निवासी 53 वर्षीय सुभाष चंद्र मौर्य फतेहपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लैब सहायक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं जिला अस्पताल में भी इस घटना से साथी कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। घटना के बाद जिला अस्पताल में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और कंडोलेंस घोषित की गई। इस संबंध में जानकारी जिला अस्पताल ब्लड बैंक के टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *