फसली ऋण वितरण के वित्तमान निर्धारण को लेकर डीएलटीसी की बैठक सम्पन्न

FATEHPUR NEWS:  कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में फसली ऋण वितरण के वित्तमान निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि एवं औद्यानिक फसलों के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन तथा गन्ना की फसलों के लिए कृषकों को दिए जाने वाले ऋण के वित्तमान का निर्धारण किया गया। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि वित्तमान का निर्धारण इस प्रकार किया जाए, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और जनपद की उत्पादकता व उत्पादन में वृद्धि हो। उन्होंने श्री अन्न एवं औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन फसलों के लिए पर्याप्त वित्तमान निर्धारित किया जाए, ताकि किसान इनकी खेती के प्रति प्रोत्साहित हों और उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक रेशम, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड तथा विभिन्न व्यवसायिक एवं ग्रामीण बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *