भैरमपुर की महिलाओं ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

FATEHPUR NEWS:  ब्लाक तेलियानी की ग्राम पंचायत भैरमपुर (पोस्ट कोराई) की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के पास स्थित देसी शराब के ठेके को हटाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि भैरमपुर के समीप मुख्य मार्ग पर देसी शराब का ठेका संचालित है, जहां ग्राम पंचायत भैरमपुर के दोनों राजस्व गांव उमरपुर अस्ति और भैरमपुर के लोग प्रतिदिन शराब पीने आते हैं। ठेका गांव के पास होने के कारण ग्रामीण नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे गांव की युवा पीढ़ी भी धीरे-धीरे शराब की लत का शिकार होती जा रही है। महिलाओं का आरोप है कि ठेके पर शराबियों का जमावड़ा मुख्य रोड पर लगा रहता है, जिससे बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। शराब के नशे में आए दिन गांव में झगड़े और विवाद होते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि गांव के समीप स्थित शराब के ठेके को हटाकर गांव की सीमा से कम से कम 5 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव को नशे की समस्या से बचाया जा सके। ज्ञापन देने वालों में मनीषा देवी, सुनीता, संध्या, रामदेवी, राम मोहन पाल, अतर सिंह, हरिओम, संदीप कुमार, प्रीति, अनीता, लक्ष्मी, अलका, सोनी, मधु, संगीता देवी, सोनम देवी, राजकली, शकुंतला, शिवकांति, गीता, पूजा, सन्नो, मंजू, सविता, मैना देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *