Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
15 फरवरी को होगा भव्य आयोजन, एक दिन पूर्व अखंड शिव जाप व प्रवचन
मथुरा से आएंगे कथावाचक, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
-पत्रकारों और अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान
FATEHPUR NEWS: विकास खंड ऐरायां की ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में आगामी 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले से एक दिन पूर्व संगीतमय अखंड शिव जाप एवं प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह ने दी है।
मेले में मथुरा से पधार रहे लोकप्रिय कथावाचक भक्तों को शिव महिमा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। बताया गया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व आलू के खेत की जुताई के दौरान उसी स्थान पर भगवान श्री पंचमुखी महादेव की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। तभी से उस स्थान पर लगातार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन प्रतिवर्ष भव्य रूप लेता जा रहा है। इस वर्ष मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा चबूतरे का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। दर्शन के लिए हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। शाम के समय ‘हिंदुस्तान आज़ाद’ संगीत पार्टी (भटनोसा, पोस्ट तिवारीपुर, सलोन रायबरेली) के कलाकारों द्वारा रात भर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से पत्रकारों को शील्ड व शॉल देकर सम्मानित भी किया जाएगा, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यह मेला सभी का है, अतः सभी लोग सहयोग करें, शांति व्यवस्था बनाए रखें और शराब सेवन कर मेले में प्रवेश न करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफल हो सके।