कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, कार चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर का मजरा मीरापुर निवासी लाल सिंह पटेल पुत्र जगदेव ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र विपिन उर्फ सतीश पुत्र लाल सिंह गांव के अपने साथी आशीष पटेल उर्फ गोलू पुत्र स्व भुइयादिन पांच फरवरी की शाम छः बजे के करीब बाइक से सैनी कोतवाली के रामपुर बढ़नावा गांव निमंत्रण गए थे जहां से लगभग नौ बजे रात को वापस घर लौट रहे थे, बाइक सवार जैसे ही गनपा ओवरब्रिज के पास सर्विसलेन पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, हादसे की सूचना पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया जिसके बाद दोनों घायलों को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। लाल सिंह की तहरीर पर सैनी पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *