बच्चों के झगड़े में पट्टीदारों ने महिला के साथ की मारपीट

केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही ने होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में एक माह पहले बच्चों के झगड़े में पट्टीदारों ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर सैनी पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी राम चरन पुत्र मोतीलाल ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 3 जनवरी की सुबह आठ बजे के करीब बच्चों के झगड़े में उसकी पत्नी फूलमती ने विरोध किया तो उसके पट्टीदार पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फूलसिंह , राजकली , कुलदीप व सुमन देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। वहीं पीड़ित राम चरन का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद विपक्षी धमकी दे रहे हैं जिससे पीड़ित का परिवार दहशत में है, पीड़ित की शिकायत पर एसपी कौशांबी ने सैनी पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *