Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही ने होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में एक माह पहले बच्चों के झगड़े में पट्टीदारों ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर सैनी पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी राम चरन पुत्र मोतीलाल ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 3 जनवरी की सुबह आठ बजे के करीब बच्चों के झगड़े में उसकी पत्नी फूलमती ने विरोध किया तो उसके पट्टीदार पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फूलसिंह , राजकली , कुलदीप व सुमन देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। वहीं पीड़ित राम चरन का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद विपक्षी धमकी दे रहे हैं जिससे पीड़ित का परिवार दहशत में है, पीड़ित की शिकायत पर एसपी कौशांबी ने सैनी पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए है।