स्व0 जनार्दन प्रसाद पांण्डेय इंटर कॉलेज मंझनपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, नन्हे-मुन्ने बच्चो की प्रस्तुति ने मोहा मन

विद्यालय के शिक्षक कुलांशु सिंह ने बच्चो को मेडल देकर किया सम्मानित

KAUSHAMBI NEWS:  स्व0 जनार्दन प्रसाद पांण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावको व अतिथियो का दिल जीत लिया। बच्चो द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमो को देखकर दर्शक दीर्घा तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। बच्चो के उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षक कुलांशु सिंह ने सभी बच्चो को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने बच्चो की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य शिक्षको ने भी बच्चो का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारो पर बल देने की बात कही। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण व क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चो की प्रस्तुतियो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चे मनु तिवारी, वैष्णवी कश्यप, आइशा अंसारी, माही शुक्ला, त्रिशा पाण्डेय आदि बच्चे सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *