चित्रकला में भाई-बहन की जोड़ी का कमाल, अनुष्का गुप्ता ने किया टॉप

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी)  मुजफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में गणेशगंज निवासी छात्रा अनुष्का गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अनुष्का गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गुप्ता की पुत्री हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखती हैं। प्रतियोगिता के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम उन्हें टॉपर बनने के रूप में मिला। अनुष्का की इस उपलब्धि पर उनके पिता मनीष गुप्ता ने गर्व व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में अनुष्का के भाई शौर्य गुप्ता, जो मनीष गुप्ता के पुत्र हैं, ने भी भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों भाई-बहन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने अनुष्का और शौर्य को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *