Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: जनपद के ऐतिहासिक शिवाला महंत शिव मंदिर पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जा निर्माण कार्य के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पुजारी एवं भक्तों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शिवाला महंत शिव मंदिर पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रोकने एवं अवैध अतिक्रमण को हटाने एवं मंदिर पर किए जा रहे बलात कब्जा को रोकने के संबंध में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से मुलाकात करके उन्हें सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया और अवैध निर्माण कार्य रोकने का अनुरोध किया गया । जिस पर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को तत्काल मौके पर यथा स्थिति बनाने और निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर के अति प्राचीन शिवाला महंत में सैकड़ो वर्षों पुराना शिव मंदिर प्रांगण को सत्ता की संरक्षण में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की मिली भगत से भू माफिया अवैध रूप से मंदिर की जमीन को कब्जा करके अतिक्रमण कर रहे हैं माननीय न्यायालय द्वारा भी कोई ऐसा निर्देश नहीं दिया गया है इसके बावजूद भी दो पक्षों के बीच के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा यथा स्थिति के आदेश को गलत ढंग से प्रस्तुत करके प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भू माफिया के पक्ष में मंदिर पर अवैध कब्जा कराया गया। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद उनके निर्देश पर शिव मंदिर पर यथास्थिति का निर्देश जारी किया गया था इसके बावजूद भी भू माफिया आज भी निर्माण कार्य कर रहे हैं और मंदिर को कब्जा करने का कार्य कर रहे हैं हम भगवान भोलेनाथ की शिव मंदिर पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे इसके लिए आम आदमी पार्टी शिव मंदिर बचाने लिए बृहद आंदोलन करेगी । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पीड़ित एवं मंदिर के महंत और पुजारी स्वयं प्रकाश तिवारी ने कहा कि मिर्जापुर के भू माफिया राज बहादुर सिंह एवं चंद्रकांत तिवारी द्वारा शिवाला महंत ऐतिहासिक शिव मंदिर पर कब्जा करने की नियत से लगातार अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा महाशिवरात्रि का पर्व निकट है इसके बावजूद भी भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण कार्य जा रहा है जिसे तत्काल नहीं रोका गया तो शिव भक्त विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे प्रदर्शन प्रमुख रुप से स्वयं प्रकाश तिवारी प्रवीण कुमार तिवारी राकेश वर्मा जितेंद्र भारती सोनू चौधरी श्याम सुंदर बृज भान सिंह सुरेंद्र कुमार मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट राकेश वर्मा एडवोकेट इत्यादि लोग उपस्थित रहे।