Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार की देर शाम थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया और कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव एवं विभिन्न अभिलेखीय प्रविष्टियों का आकलन किया। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करने और उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।