Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल,लखीमपुर खीरी के राजन कुमार श्रीवास्तव,कमांडेंट के दिशा-निर्देश में राहत एवं बचाव दल (आर आर टी), बी समवाय निशानगाड़ा द्वारा जिला प्रशासन, लखीमपुर खीरी के आपदा प्रबंधन अनुभाग के अंतर्गत गुरुनानक डिग्री कॉलेज में आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहत एवं बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा, दुर्घटना अथवा आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान घायल अथवा रोगी व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से बचाने, प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट एवं गाइड्स तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया राहत एवं बचाव दल द्वारा रोगी को कपड़े, चादर एवं कंबल के सहारे खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाने, पीठ पर बैठाकर ले जाने, एक बचावकर्मी द्वारा अथवा अनेक बचावकर्मियों के समन्वय से उठाकर स्थानांतरित करने की विभिन्न विधियों का क्रमवार डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए कंबल, टी-शर्ट एवं बोरी की सहायता से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने की तकनीकों का भी विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया डेमोंस्ट्रेशन के पश्चात प्रशिक्षुओं से इन सभी तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे वे वास्तविक आपदा की स्थिति में आत्मविश्वास के साथ त्वरित एवं सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्य कर सकें। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल की समाज के प्रति प्रतिबद्धता,आपदा प्रबंधन में तत्परता तथा जनसहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है।