Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: रेड मर्करी नाम की करामाती चीज के जाल में फंसने वाले कोरियाई शुक्रवार की देर शाम अपने स्वदेश लौट गए।हालांकि पुलिस ने कार राइडर मुकेश की तहरीर पर दो ठगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद अन्य ठगो की तलाश तेज कर दी है।वही कुछ ठगी की घटना में शामिल रह चुके अन्य ठगो पर भी नजर बनाए है।ठगो की जालसाजी में फंसकर साउथ कोरिया से भाग्य बदलने वाली रेड मर्करी का सौदा करने निघासन आए कोरियाई नागरिको से इंटेलिजेंस ब्यूरो व पुलिस ने पूरी जानकारी लेकर उन्हें स्वदेश लौटने की अनुमति दी।शुक्रवार को कोरियाई नागरिक वापस अपने देश लौट गए।बताया जा रहा है कि लाल रंग की तेज जलने वाली रेड मर्करी जिसे घर में जलाने से कभी भी तिजोरी ना खाली करने का झांसा देकर ठगो ने सौदेबाजी के लिए निघासन बुला लिया।ठग कोरियाई से लाखों की ठगी की घटना को अंजाम देने की पूरी बिसात बिछाकर अपने मंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।