आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)  आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित संकेतकों को संतृप्त किए जाने, अच्छी गतिविधियों को संस्थागत रूप देने, सभी क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यों की नियमित निगरानी, विभागीय अभिसरण, नवाचार एवं परस्पर सीख को बढ़ावा देने तथा जागरूकता एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल तक चलने वाले संपूर्णता अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज से किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित संकेतकों की संतृप्ति हेतु विभागवार कार्ययोजनाएँ प्रस्तुत की गईं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को जिले एवं ब्लॉक को स्वस्थ, समर्थ एवं समृद्ध बनाने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने संपूर्णता अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी , उपनिदेशक कृषि , जिला कार्यक्रम अधिकारी , समस्त सीडीपीओ, खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *