Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय (ईण्डो-नेपाल) सीमावर्ती जनपद बलरामपुर के 14 थानों व रिजर्व पुलिस लाइंस के 152 ग्राम प्रहरी/ चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु व ग्राम चौकीदारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका मनोबल ऊंचा रखने हेतु जनपद बलरामपुर के 14 थानों/ रिजर्व पुलिस लाइंस के 152 ग्राम प्रहरी/ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों की पुलिस व्यवस्था में भूमिका, उनके द्वारा ग्राम स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा महत्वपूर्ण सूचना तंत्र के केन्द्र के रूप में उनकी भूमिका को विस्तार से बताया गया, साथ ही ग्राम प्रहरियों को देय टॉर्च भत्ता, टॉर्च बैटरी भत्ता व अन्य सुविधाओं को समय से सभी ग्राम प्रहरियों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस दौरान समस्त ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ बैठक कर अपराधों की रोकथाम में ग्राम चौकीदारों की अहम भूमिका के बारे में बताया गया तथा समस्त चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए उनकी सूचना तत्काल थाना स्थानीय को अवगत कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।