Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, उ0नि0 जयकृष्ण यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भटपुरा मोड़, ग्राम भटपुरा के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक मिस कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी चौरी बाजार मझगवां कला, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर बताया। पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 09 फरवरी 2026 को रात्रि 00:15 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उ0नि0 जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल इन्द्रजीत शामिल रहे।