Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो:आर्यन बनर्जी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अकील अब्बास रिजवी
डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: आर्यन बनर्जी के हरफनमौला खेल (60 रन नाबाद, 45 गेंद, चार चौके, तीन छक्के एवं दो विकेट) के दम पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने श्री सहायक क्लब को 24 रन से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन (आर्यन बनर्जी 60 नाबाद, फरजान अली 31, कामरान अली 19, आदित्य पाठक 17, श्लोक चतुर्वेदी 2/27, दिव्यांश यादव 2/38, अभिजीत सिंह 2/45) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन (जयेशदेश केसरवानी 78, ऋषभ 35, शिवांश पांडेय 19, आर्यन बनर्जी 2/32, मोहम्मद अली 2/33, आदित्य पाठक 2/36) ही बना सकी। आर्यन बनर्जी को मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के कीड़ाध्यक्ष एवं स्कूली हॉकी व क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अकील अब्बास रिजवी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।