Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 19 वर्ष तक के विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन और अनिल कुमार, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार व अनुज कुमार के संयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल का टेबलेट खिलाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलबेंडाजोल का टेबलेट खिलाया जा रहा है जिससे कि उनके शरीर में कोई कीड़ा न रहे और वे निरोग जीवन व्यतीत करें. पेट में कीड़ों की वजह से बच्चों में एनीमिया जैसी घातक बीमारियां हो रही हैं तथा उनका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है.इसीलिए शासन के निर्देश पर वर्ष में दो बार 10 अगस्त और 10 फरवरी को मुफ्त में कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाया जाता है।