वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का रहा जलवा, 45 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज केसारी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कौशांबी  धर्मराज मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिमा कुमारी को ‘मिस विद्यालय केसारी’ तथा शिवा को ‘मिस्टर विद्यालय केसारी’ का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिभावकगण उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. हेमंत,  देशराज, आशीष मौर्य, जिला पंचायत सदस्य राजीव मौर्य, सुभाष, वीरेंद्र, मुकेश, अर्जुन, मानसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  लाल बहादुर मिश्र, धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  राम किरण त्रिपाठी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य (पीईएस) नीरज केशरी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी एवं नोडल अधिकारी  श्रद्धा द्विवेदी, पारूल, आकांक्षा, मीनू, साधना तिवारी,  कमला, नीलम, नीलिमा, भूपेंद्र, अर्पित, अंबेडकर, लवलेश, किरणपाल आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *