Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पाण्डेय को मांग पत्र सौपा। इस अवसर पर दिये गये मांग पत्र में कहा गया कि जनपद मीरजापुर के 395 (छानवे) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बुथ सं0 42, 252, 253, 254, 255, 304 में बड़ी संख्या में फार्म 7 जमा किये गए हैं। इसी प्रकार सभी विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर हजारों की संख्या में फार्म 7 जमा किए गये है। समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष कर मुस्लिम समुदाय और च्क्। मतदाताओं के नाम व इपिक नम्बर फार्म 7 मे प्रिन्ट है। फर्जी फार्म 7 को तत्काल निरस्त करने व ऐसे फर्जी फार्म को जमा करने वालो और आवेदको के रूप में फर्जी हस्ताक्षर करने वालो के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई जाये
396 (नगर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बुथ संख्या 17, 18, 253, 254, 270, 366 मे 80 से 100 की संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने हेतू ठस्व् के पास फर्जी फार्म 7 जमा किये गये है। 397 (मझवां) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बुथ संख्या 99, 100, 101, 102, 186, 187, 188, 220, 221 255, 256, 257, 258, 259, 260, 265, 270, 271, 427, 428, 432, 433, 434, 435, 441, 442, 447, 449, 459, 460 469 के मुस्लिम समुदाय के 60 से 100 मतदाताओं के नाम काटने हेतू पर अनाधिकृत रूप से दबावं बनाया जा रहा है। 398 (चुनार) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बुथ संख्या 229, 317, 318, 319, 320 में काफी संख्या में मुस्लिम व च्क्। मतदाताओं के नाम फर्जी ढंग से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। 399 (मडिहान) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बुथ संख्या 148, 176, 179, 185, 188, 213, 219, 220 में मुस्लिम व च्क्। मतदाताओ का फर्जी ढंग से फार्म 7 जमाकर के कटवाने की कोशिश की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मीरजापुर के पांचो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थित मतदाताओं विशेषकर मुस्लिम और पी.डी.ए. समाज के नाम काटने हेतु लगभग 1 लाख की संख्या में फार्म 7 में मतदाता का नाम व इपीक नम्बर प्रिन्ट करवाकर सभी बी0एल0ओ0 के पास जमा करते हुये ई0आर0ओ0 व उपजिलाधिकारी पर सत्ता पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाकर वैध मतदाताओं का नाम फर्जी ढंग से कटवाने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर मुन्नी यादव, अशोक यादव, आदर्श यादव, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, कौशिक कनौजिया, राजकुमार यादव, विरेन्द्र यादव, मेवालाल प्रजापति, सुरेश यादव, राहुल यादव, अनीष खान, दीनानाथ प्रजापति, शराफतउल्ला खान, झल्लू यादव, प्रिन्स राव, राहुल राव, रवि सोनकर, अजय सोनकर, सलीम बादशाह, अहमद नवाज आदि लोग मौजूद रहें।