Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मंगलवार को सयारा स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जहां आत्मनिर्भर भारत के तहत किसानों और पशुपालकों को मिलने वाले लाभों को रेखांकित किया, वहीं अधिकारियों की उदासीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो-टूक शब्दों में चेतावनी भी दी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रेस वार्ता में मंत्री ने कृषक समृद्धि योजना, नंदनी योजना, मिनी नंदनी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए किसानों व पशुपालकों को योजना का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया।बताया कि सहकारी क्षेत्र में 11 लाख रुपये तक की ऋण योजना लागू है, जिसमें लाभार्थियों को मात्र 3 से 5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कृषक समृद्धि योजना और नन्दिनी योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 62 लाख रुपये तक की परियोजना चलाई जा रही है, जिसमें 25 गायों के पालन की व्यवस्था है। इस योजना में 15 प्रतिशत धनराशि किसान द्वारा, 35 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा तथा शेष राशि बैंक ऋण के रूप में दी जाएगी, जिस पर केवल 3 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।मंत्री ने गौ संरक्षक योजना को भी सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गौवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं केवल कागज़ों के लिए नहीं, बल्कि जमीन पर उतरने के लिए हैं और अधिकारी इसे गंभीरता से लें। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कुमार, जिला विपडन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे मौजूद रहे ।