Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जनपद फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी पुलिसिंग से अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले पहली बार पस्त नजर आ रहे हैं। लंबे समय से जिले में सक्रिय अपराधी, जरायमपेशा तत्व एवं माफिया या तो जनपद छोड़ चुके हैं या फिर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से विशेषकर सर्राफा व्यवसायियों को व्यापार के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस द्वारा निष्पक्षता के साथ मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे व्यापारियों को राहत मिली और वे शोषण से बच सके। पुलिस की इस सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली से व्यापारी वर्ग में संतोष एवं विश्वास का माहौल बना है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद फतेहपुर के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उनका सम्मान करते हुए बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि, जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह उर्फ सईद खान, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील शुक्ल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि वर्तमान पुलिसिंग से जिले में भयमुक्त वातावरण बना है, जिससे व्यापारी निश्चिंत होकर अपना व्यवसाय कर पा रहे हैं। व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन इसी प्रकार निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहेगा, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन व व्यापारी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करेगा।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न नगरों से आए व्यापारी पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें समीर अग्रहरि, रवी अहमद, अन्नू केसरवानी (असोथर), नितिन गुप्ता (बहरामपुर), सतीश गुप्ता (थरियाव), उत्कर्ष सिंह (बिंदकी), सुरेंद्र कुमार शर्मा (खागा), शोनू तिवारी (नरैनी), श्रीकांत अग्निहोत्री (खखरेरू), अखिलेश कुमार (धाता), गुलजार सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।