Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद फतेहपुर में एक बृहद मेगा शिविर का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के निर्देशानुसार इस मेगा शिविर की तैयारी के तहत मंगलवार को तहसील खागा के सभागार में प्री-मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस प्री-मेगा शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग, रेशम विभाग, जिला खाद्य एवं रसद विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य विभाग, सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग, नगर पालिका परिषद फतेहपुर तथा वन स्टॉप सेंटर विभाग के अधिकारीगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें संबंधित पोर्टल पर पंजीकृत (रजिस्ट्रेशन) किया गया, ताकि आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर/बृहद सहायता शिविर में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से जोड़ना, कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस मेगा शिविर के माध्यम से न्यायिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जा सके और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।