संदिग्ध हालात में महिला का शव लटका मिला

पति और भाई ने हत्या की आशंका जताई,पुलिस जांच में जुटी
LAKHIMPUR KHERI: थाना हैदराबाद क्षेत्र के मढ़िया सड़क गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में लटका मिला।मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। शव 9 फरवरी को मिला था। परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति राजकुमार एक शादी समारोह में शामिल होने नौगवां गए थे। स्कूल से लौटे बेटे ने मां को कमरे में साड़ी के सहारे लटका देखा। पति राजकुमार ने बताया कि महिला के पैर जमीन से लगे हुए थे। मृतका के पति राजकुमार और भाई सुरेंद्र कुमार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। परिजनों के अनुसार, सीमा की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी।मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 10 फरवरी,मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. सीओ गोला रमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *