ग्राम गुरेला एवं पट्टी की सुरक्षा हेतु निर्माणाधीन कटाव निरोधक परियोजना के चल रहे कार्य का स्थलीय निरिक्षण

इस परियोजना के पूर्ण हो जाने पर 3 गांव की लगभग 5100 आबादी एवं लगभग 80 हेक्टेयर क़ृषि योग्य भूमि सुरक्षित हो सकेगी

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  मंगलवार को  अनिल कुमार निरंजन, अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल लखीमपुर खीरी द्वारा अजय कुमार अधिसाशी अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर के साथ शारदा नदी के बाए किनारे स्थिति ग्राम गुरेला एवं पट्टी की सुरक्षा हेतु।निर्माणाधीन कटाव निरोधक परियोजना के चल रहे कार्य का स्थलीय निरिक्षण किया गया l मौके पर श्री आशीष कुमार चौधरी सहायक अभियंता एवं सम्बंधित जूनियर इंजिनियर उपस्थिति रहे।सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि परियोजना कि स्वीकृति विलम्ब से प्राप्त होने के कारण कार्य समय से प्रारम्भ नहीं किया जा सका जिससे परियोजना का कार्य मानसून से पहले पूर्ण नहीं हो सका।मानसून से पहले परियोजना का कार्य सुरक्षित स्तर तक लगभग 75% पूरा कर लिया गया था, जैसे ही नदी का वाटर लेवल न्यूनतम स्तर तक आया हैँ दिनांक 25/01/26 से अवशेष कार्य को शरू करा दिया गया l मौके पर देखा गया कि लगभग 400मीटर लम्बाई मे कार्य पूरा हो गया हैँ,लगभग 35मजदूर साइट पर हैँ, अवशेष कार्य प्रगति पर हैँ, मटेरियल पर्याप्त हैँ l समबंधित सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजिनियर को निर्देशित किया गया कि कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्ता पूर्व कराना सुनिश्चित करें,मौके पर उपस्थित ग्रामीणों मे श्री अच्छेलाल और रामगोपाल द्वारा बताया गया कि जियो ट्यूब लग जाने के कारण इस बार बिलकुल कटान नहीं हुई l जिओ ट्यूब बहुत अच्छा हैँ अगर ये नहीं लगता तो इस बार हम लोगो का गांव कट जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *