Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो:शुभम सोनकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर योगेश सिंह कुशवाहा
डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 66 रन से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 30 ओवर में छह विकेट पर 229 रन (हर्षित जी सहाय 65, लक्ष्य यादव 58, सुहैब खान 33, सूरज चौहान 26, आयुष 4/57, आर्यन यादव व सुमित केसरवानी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 29.1 ओवर में 163 रन (शिवम यादव 92, मोहम्मद फैज 16, शुभम सोनकर 4/23, सागर यादव 2/20, अभिनव सिंह 2/23, रोहित कुमार व शोएब खान एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शुभम सोनकर को एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर योगेश सिंह कुशवाहा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।