जस्टिस एसएन द्विवेदी इलेवन ने जीता उद्घाटन मुकाबला

फोटो:1 संगम प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय

फोटो:2 राहुल राजपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. उमर हसन

संगम प्रीमियर लीग में राहुल राजपाल का हरफनमौला खेल

PRAYAGRAJ NEWS:  राहुल राजपाल के हरफनमौला खेल (75 रन, 27 गेंद, 10 चौके, पांच छक्के एवं 8-1-37-2) के दम पर जस्टिस एसएन द्विवेदी इलेवन ने जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन को 58 रन से हराकर आनंद शुक्ला मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए आयोजित संगम प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबले अपने नाम किये।
केपी कॉलेज मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर जस्टिस एसएन द्विवेदी द्विवेदी ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन (राहुल राजपाल 75, तेजस मिश्रा 39, सचिन तिवारी व कृष्णा साहू 26-26, देवांश पाठक 24, सुमित अग्रवाल 23, अखिल कुमार कश्यप 3/45, बादल कुमार 2/25, रुद्राक्ष यादव, अखिलेश यादव, विध्यांश एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में जस्टिस यशोदा नंदन इलेवन की टीम 38.1 ओवर में 211 रन (मधुकर शुक्ला 56, अखिल कुमार कश्यप 46, युवराज सिंह 22, अखिलेश यादव 21, विशाल यादव 4/41, राहुल राजपाल 2/37, श्रेयस सिंह, आदित्य मौर्य, हर्ष शर्मा व सिद्धार्थ मिश्रा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। राहुल राजपाल को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. उमर हसन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में शिशिर मल्होत्रा व ए. तिवारी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद एवं अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। यूपीसीए के संयुक्त सचिव डॉ. उमर हसन विशिष्ट अतिथि रहे। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं लीग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश द्विवेदी ने शाल पहनाकर और निदेशक डॉ. जूली ओझा ने बुके देकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। संचालन निदेशक आरपी भटनागर ने किया। इस मौके पर एसडी कौटिल्य, नारायण जी गोपाल, अनुराग श्रीवास्तव, एलबी काला, उत्पल दास, सोमेश्वर पांडेय, अजय कुशवाहा, विवेक सिंह, राकेश मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, धीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *