Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस के नि० शहर अध्यछ अरशद अली ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कथिक रूप से अपमानजनक भड़काऊ और साप्रर्दायित बयान देने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर करने की करेली थाना प्रभारी को तेहरीर दी । तहरीर मे अरशद अली ने कहा है की 31 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक मंच से अपने भाषणओ मे मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए बयान दिया है जो समाचार माध्यओ और शोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए है, अरशद अली ने कहा ये बयान धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाले अपमानजनक और निंदनीय है तथा दंडनीय अपराध की धारा 153A, 295A, 298,505(2) भा. द. स. के अंतर्गत आता है। अरशद अली ने कहा एक मुख्यमंत्री संविधान की सपथ ग्रहण करते हुए कसम लेता है कि मे बिना भेद भाव किया राज्यधर्म का पालन करेगे लेकिन हेमंत बिस्वा सरमा ने संविधान का अनादर करते हुए अपतिजनक बयान दिया जिसको आम जनता ने सुना और देखा, जिससे देश और प्रदेश में साप्रदयिक तनाव फेलने की आशंका उत्पन्न हुई । इस मौके पर शहर महासचिव अफरोज अहमद, मोहम्मद हसीन, तब्रेज़ अहमद, महफूज अहमद ज़ाहिद नेता, गुलाम वारिस, मोहम्मद शाहिद, रुबिना बेगम, अख्तर जहाँ, मंतशा बानो, बेलाल खां, खान साहब आदि मौजूद रहे ।