Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SULTANPUR NEWS: मातृ-पितृ पूजन के अवसर पर मंगलवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हरिऊं के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-झूमते नजर आए। संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ सीताकुंड घाट से हुआ। समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने मुख्य झांकी की आरती उतारकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद हरिऊं के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़ी। यात्रा सीताकुंड घाट से दीवानी चौराहा, शाहगंज, चौक, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, स्टेशन रोड और नगर कोतवाली होते हुए पुनः सीताकुंड घाट पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया। समापन के बाद सीताकुंड घाट पर आरती व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया, युवा सेवा संघ अध्यक्ष सूरज उपाध्याय, हरीश पांडेय, अर्जुन भाई, राजकुमार, प्रेम नारायण पांडेय, दीनानाथ सिंह, राम कृपाल, राजाराम, हृदय नारायण, राजकुमारी, फूलपति, पुष्पा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।