अधिवक्ता के साथ मारपीट व फायरिंग का आरोप, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS:  अधिवक्ता के साथ गालीगलौज तथा मारपीट व जानलेवा फायरिंग को लेकर कस्बे के एक व्यापारी समेत दो के खिलाफ तहरीर दी गयी है। लालगंज कोतवाली के जैनपुर निवासी आलोक कुमार शुक्ल पुत्र रघुनाथ प्रसाद शुक्ल तहसील में वकालत किया करते हैं। पीडित अधिवक्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार को दिन में लगभग बारह बजे वह गांव के समीप अपनी भूमि पर फसल को देखने गया था। इसी बीच कोेतवाली के लालगंज बाजार निवासी एक व्यापारी समेत दो लोग पहुंचे और उसे रोक कर गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। पीड़ित की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े तब आरोपियों में से एक ने अपनी रिवाल्वर से पीड़ित पर जानलेवा फायरिंग कर दिया। हालांकि पीड़ित बाल बाल बच गया। आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। साथी के साथ वारदात की जानकारी होने पर तहसील में वकील आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित वकीलों के साथ पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी है। एसएसआई अरूण सिंह ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *