Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: स्कूल गयी छात्रा के गायब हो जाने को लेकर पीडित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस फरवरी को सुबह उसकी बीस वर्षीया पुत्री लालगंज कस्बा स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ने गयी थी। घर वापस न लौटने पर परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन छात्रा का कहीं पता नही चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है।