देश के विकास हेतु बहुआयामी है केंद्रीय बजट:राजमणि कोल

विधानसभा कोरांव में केंद्रीय बजट पर चर्चा हेतु चैपाल आयोजित

PRAYAGRAJ NEWS:  विधानसभा कोरांव के केंद्रीय कार्यालय धौखर में शनिवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा हेतु चैपाल का आयोजन किया गया। इस चैपाल में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने जहा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बजट की सराहना की और उसे देश के विकास के लिए उपयोगी बताया वहीं उन्होंने युवाओं नौजवानों किसानों के हित में बताया। इसी तरह विधायक राजमणि कोल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2026 में लाया गया केंद्रीय बजट देश के विकास के लिए बहुआयामी है। इस बजट में किसानों, नौजवानों, युवाओं के विकास के लिए समावेशी प्रयास किए गए हैं। इस बजट से देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि केंद्रीय बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के भी सार्थक प्रयास किए गए हैं। जो देश की बेरोजगारी को भी खत्म करने में सहायक होंगे। केंद्रीय बजट पर चर्चा आधारित चैपाल कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसीदास राणा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया और सबने केंद्रीय व प्रदेश के बजट की सराहना की। बजट पर चर्चा आधारित चैपाल कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र उर्फ डिप्टी मिश्रा, वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गणों में बबुआन द्विवेदी, करुणेन्द्र श्रीवास्तव, रामराज सिंह पटेल, सूर्य प्रताप सिंह राजेश द्विवेदी सहित भारतीय जनता पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *