Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
स्टार्टअप से पैदा हो रहे नए रोजगार, बेरोजगारी होगी कम:अनुज शर्मा
नवयुग कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर, लखनऊ के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रबंधक विजय दयाल के संरक्षकत्व में रसायन शास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ नेहा अग्रवाल के संयोजकत्व में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन ब्रीजिंग डिसप्लींस थ्रू केमिकल साइंस फार ए सस्टेनेबल फ्यूचर- 2026 हाईब्रिड मोड से आयोजित हुआ। द्वितीय दिवस का प्रथम वर्चुअल सत्र डॉ नेहा अग्रवाल ने संचालित हुआ। इस सत्र में जर्मनी से प्रोफेसर मेरी गार्सन अध्यक्ष आईपीयूए ने अपना व्याख्यान आनलाईन मोड से प्रस्तुत किया। द्वितीय प्लेनरी सत्र रहा जिसमें प्रमुख वक्ता डा अनिरुद्ध पाटिल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय मुंबई,नेश् स्ट्रक्चरल री इंजीनियरिंग आफ मीशो कंपोजिट मैटीरियल फार सेंसर एप्लिकेशनश् विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी।
प्रो० अजय विशेकर ,डरबन साउथ अफ्रीका ने श्री ज्यूविनेशन आफ सेलूलाज बेस्ड इंसुलेटिंग पेपर यूस्ड इन हाई वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मरस श्पर अपने विचार रखे। प्रो विजय पारे पूर्व अध्यक्ष ए.सी. टी इंडिया माधव साइंस पी जी कॉलेज ,उज्जैन ने श्सस्टेनबिलिटी थ्रू सर्कुलर केमेस्ट्री पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। संचालन डॉ अनुरिमा बनर्जी ने किया।डॉ सुनीता सिंह और डॉ प्रतिमा घोष ने संचालित सेमिनार का अगला सत्र फ्लैश टाक प्रजेंटेशन पर आधारित रहा।प्रमुख वक्ता डॉ विवेक मिश्र वरिष्ठ वैज्ञानिक एच.जे.आई जर्मनी ने ष्निकानिज्म जेवलिन सिंथेसिस एज एन डिजाइन टू फार केमिकल केमिस्ट्रीष्विषय पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि किसी रासायनिक अभिक्रिया के मैकेनिज्म यानि उसकी चरणबद्ध प्रक्रिया को समझकर दवा का संश्लेषण करना। बीबीएयू बिहार जगदलपुर से डॉ अभय नंदा श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक मेडिसिनल केमिस्ट्री की महत्वपूर्ण रणनीति है कि यह वैज्ञानिकों को दवाएं अधिक प्रभावी सुरक्षित और सटीक बनाने में सहायता करती है।