Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
केपी इन्टर कालेज में 12 वीं के विदा हो रहे छात्र – छात्राओं की हुई विदाई
PRAYAGRAJ NEWS: केपी इन्टर कालेज में आज 12 वीं के विदा हो रहे छात्र – छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, लोककल्याण की मंगल कामना के लिए रामचरितमानस (सुंदरकांड) के संगीतमय पाठ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और संगीत के इस अनूठे समागम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ कायस्थ पाठशाला के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एसडी कौटिल्य, अतिरिक्त महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव एवं कार्य कारिणी सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव रहे। महामंत्री एसडी कौटिल्य ने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ – साथ छात्रों को अपनी संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और भक्तिपूर्ण वातावरण को प्रेरणादायक बताया। संगीतमय पाठ के दौरान परिसर श्जय श्री रामश् के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव, खेल प्रवक्ता उमेश कुमार खरे, डॉ. अभिषेक मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, शशि कांत तिवारी, डॉ. रिंकू बसु, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती इंदु रानी पटेल, श्रीमती सोनी श्रीवास्तव एवं दीपिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र – छात्राओं ने उपस्थित रहकर श्रद्धापूर्वक मानस पाठ का श्रवण किया और सामूहिक कीर्तन में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य छात्रों के भीतर नैतिक मूल्यों का संचार करना और उन्हें जीवन की आगामी परीक्षाओं के लिए मानसिक शक्ति प्रदान करना है। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भक्तों की भारी उपस्थिति और गूँजते भजनों ने संपूर्ण विद्यालय परिसर को अयोध्या जैसा आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान कर दिया।