ज्वाला देवी गंगापुरी में 208 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

PRAYAGRAJ NEWS:  ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद के पैथो होम के चार्टर्ड एकाउंटेंट तुषार कुमार गर्ग के दिशा निर्देशन में पैथो होम, नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट, लाइफ 100 फार्मेसी, एडवांस आयुर्वेद सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आज किया गया जिसमें छात्रों का रक्त ,नेत्र एवं दंत परीक्षण कर दवाएं दी गयी। नेत्र एवं दंत परीक्षण श्री नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज के सौजन्य से हुआ। इस दौरान हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, कैल्सियम एवं ब्लड ग्रुप का परीक्षण पैथो होम प्रयागराज की ओर से कराया गया। फैटी लीवर, शुगर, गठिया आदि रोगों के विषय में एडवांस आयुर्वेद सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य  युगल किशोर मिश्र के सहयोग से हुआ जिसमें 208 विद्यार्थियों एवं अध्यापक ध्अध्यापिकाओं का निरूशुल्क परीक्षण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *