Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
स्पर्श चिकित्सा विधि से मूक बधिर बच्चों के उपचार के लिए शिविर 16 से
PRAYAGRAJ NEWS: आशा फिजियोथिरेपी सेण्टर निगम चैराहा, मम्मफोर्डगंज, प्रयागराज में सोमवार 16 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे से शाम चार बजे तक स्पर्श विधि से बच्चों को बोलना सिखाने के लिए निरूशुल्क शिविर लग रहा है। यह जानकारी विकलांग कल्याण स्पीच थिरेपी समिति के सचिव मो आरिफ खा ने आज दी है। उन्होंने बताया कि मूक बधिर, हकलाने, तुतलाने वाले बच्चों का उपचार आपरेशन से संभव नही है बल्कि ऐसे बच्चों का उपचार स्पर्श चिकित्सा विधि से संभव है। इस पद्धति से अगर मूक बधिर बच्चों का छह माह तक प्रतिदिन अभ्यास करने से ऐसे बच्चे सामान्य बच्चों की तरह बोल सकते है। मो आरिफ खा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता स्व मोसिम अली से स्पर्श चिकित्सा पद्धति से मूक बधिर और हकलाने, तुतलाने वाले बच्चों का उपचार करना 25 वर्ष से सीखा और उसके बाद प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, जौनपुर, प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों में बडी संख्या में मूक बधिर बच्चों का उपचार किया हू। सचिव मो आरिफ खा ने बताया कि ऐसे मूक बधिर बच्चों के माता, पिता शिविर में आकर बच्चों के उपचार के लिए निरूशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।