Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव के सत्र में सांयकाल से शुरू हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जो रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। उपास्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।वही दूसरी दिवस के प्रथम सत्र में एनवाईके के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ गायक शीतला के गायन से मंच ऊंचाई मिला।वहीं आयुष्मान मित्रों द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये एवं इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क दंत शिविर का आयोजन कर लोगों को निःशुल्क दवाये भी वितरित किया तथा कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती-किसानी की जानकारी दी गई।इस मौके पर रामनेवाज यादव द्वारा विरहा की प्रस्तुति की गई। इस दौरान महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल तथा संरक्षक पंडित दयाशंकर शुक्ल तथा भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग द्वारा सभी कलाकारों व चिकित्सक टीम व महोत्सव में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कुमार धीरेंद्र आनंद,उमाशंकर शुक्ल, अतुल शुक्ल एडवोकेट,राम कैलाश गुप्ता,जीएम शुक्ला, विशेष लोक अभियोजक ईसी एक्ट महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता वरुण ओझा, रत्नेश द्विवेदी,एम आर संघ अध्यक्ष विकल पाण्डेय, आलोक गर्ग सहित आदि लोग मौजूद रहे। अंत में सभी आगंतुकों एवं अतिथियों तथा सहयोगी के प्रति संयोजक शिवेश शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।