Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
महोत्सव में श्रीराम द्विवेदी व श्रद्धा की प्रस्तुतियों में झूमे शिवभक्त
PRATAPGARH NEWS: जय होवे तेरी जय होवे बाबा घुइसरनाथ तथा गंगा तेरी जटा से बहती है गंगा धार, शंकर तेरे द्वारे जैसे सुमधुर भजनों से बाबा घुइसरनाथ नगरी में इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में जलाभिषेक व दर्शन पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। लखनऊ के भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप व श्रद्धा के युगल गायन में श्रद्धालु बम बम लहरी शिव शिव लहरी जैसे महादेव को समर्पित भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीराम द्विवेदी के भक्ति गीत रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वहीं ये सृष्टि चला रहे हैं। वहीं श्रद्धा ने लोकगीतों की मनभावन प्रस्तुतियां दी। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा महोत्सव की संयोजिका क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कलाकारों को महोत्सव मोमेण्टो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।