Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BHADOHI NEWS: पूर्वांचल के चिकित्सा क्षेत्र से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। भदोही स्थित महाराजा बलवंत सिंह (MBS) राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.के. मौर्या के बाएं घुटने का सफल प्रत्यारोपण वाराणसी के प्रतिष्ठित वर्सोवा हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। यह जटिल शल्य प्रक्रिया पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक, आर्थोस्कोपी एवं स्पाइन सर्जन डॉ. पी.एस. दुबे की देखरेख में की गई। आधुनिक तकनीक और सटीक चिकित्सकीय प्रबंधन के चलते ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। लंबे समय से गठिया की समस्या डॉ. मौर्या पिछले काफी समय से ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया) की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। घुटने की गद्दी पूरी तरह घिस जाने के कारण उन्हें चलने-फिरने में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था। हड्डियों के आपसी घर्षण से ‘कट-कट’ की आवाज भी आती थी, जिससे दैनिक कार्य और मरीजों की सेवा प्रभावित हो रही थी। तीसरे दिन ही चलने लगे चिकित्सकों के अनुसार घुटने की स्थिति को देखते हुए टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के बाद रिकवरी तेज रही और मात्र तीसरे दिन ही डॉ. मौर्या वॉकर के सहारे चलने में सक्षम हो गए। डॉ. मौर्या ने कहा, “ऑपरेशन के बाद अब मैं काफी सहज महसूस कर रहा हूँ। तीसरे ही दिन पैरों पर खड़ा होना और चलना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव है।”
चिकित्सा जगत में खुशी
इस सफल ऑपरेशन पर चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों ने डॉ. दुबे एवं उनकी टीम को बधाई दी है। डॉ. मौर्या के शीघ्र स्वस्थ होने की खबर से भदोही के मरीजों और शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर है।
पूर्वांचल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता ने एक बार फिर साबित किया है कि अब जटिल शल्य प्रक्रियाएं भी स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक संभव हैं।