Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को सुबह दो दिवसीय पाटलेश्वर महादेव मंदिर देवरा परिसर में आयोजित पाटलेश्वर महोत्सव के पहले दिन क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ किसान नेता के के मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि दीपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रयागराज की मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रथम एवं शगुन एकेडमी बसरिया ए की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका दौड़ 100 मीटर में सलोनी बिन्द प्रथम, प्रीति बिन्द द्वितीय एवं मनोरमा पाल तीसरे स्थान पर रही। 200 मी में सलोनी प्रथम,प्रीति बिन्द द्वितीय व सहिता बिन्द तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में सलोनी बिन्द प्रथम, संहिता बिंद द्वितीय व खुशबू प्रजापति तीसरे स्थान पर रही। बालक दौड़ 100 मीटर में रितेश कुशवाहा प्रथम, अभिषेश आदिवासी द्वितीय, अंकुश यादव तृतीया, 400 मीटर बालक में रितेश यादव प्रथम, रितेश कुशवाहा द्वितीय, मुकेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में रितेश यादव प्रथम, शेखर गौड़ द्वितीय व पंकज विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे दिन रविवार को पाटलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के बीच कवि सम्मेलन में पधारे कवियों में डॉ संतोष शुक्ला ने अच्छे नहीं है हाल तो किसका कसूर है। बरेली से आए अभिजीत मिश्रा ने मैं सैनिक की पत्नी हूं कोई कायर या असहाय नहीं,यह मंगलसूत्र मै तोड़ रही, तुम शीश झुका कर मत आना। तुम मर जाना तो मर जाना पर पीठ दिखाकर मत आना ने खूब ताली बटोरी। सुधांशु शुक्ला ने महकता है मेरा घर मेरी बेटी से,बिना उसके कभी बरकत नहीं होती। जितेंद्र जलज ने गरल पान करने की जिसमें क्षमता है वही इस दुनिया में शंकर होता है। एवं राधा शुक्ला आनंद श्रीवास्तव, अशोक बेशरम एवं कुशीनगर से आए दिव्यांश ने कविता पाठ कर लोगों को खूब गुदगुदाया।