पक्की दीवार काट कर अज्ञात चोरों ने की चोरी खीरी के ढेरहन गांव में बीती रात को हुई वारदात

PRAYAGRAJ NEWS:  खीरी थाना क्षेत्र के ढेरहन ग्राम गांव में बीती शनिवार व रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पक्के घर की दीवार काटकर चोरी कर लिया। मामले में पीड़ित भुक्तभोगी ने खीरी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खीरी थाना क्षेत्र के ढेरहन निवासी अमित कुमार पुत्र स्व. हीरालाल कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बीती शनिवार व रविवार की रात पक्की दीवार दीवार काटकर चोरों ने घर में रखे लगभग चार लाख रुपए का गहना व ₹5500 नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि चोरी गए जेवरातों में झुमका, माथबेदी, मंगलसूत्र, नथिया, कान का टॉप्स, पायल व साथ में दो जोड़ी बच्ची का पायल भी था। चोरों ने सब चोरी कर लिया है। सुबह जब घर के लोग जब जगे तो घर की दीवार कटी व सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। 112 डायल करने के बाद पुलिस पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित भुक्तभोगी ने खीरी थाने पर जाकर लिखित तहरीर दी है। मामले में थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि चोरी के वारदात की सूचना मिली है। पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *